पूर्णिया में केहाट थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर 14 लोगों को क्वारेंटाइन के लिए पूर्णिया के सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी एक व्यक्ति तीन दिनों से केहाट थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी में अपने समधी के घर पर छिपकर रह रहा था।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना केहाट थाना की पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब पूछताछ करने लगी तो वह अपना नाम पता बताने से परहेज करने लगा। जब पुलिस ने कड़ाई की तो बताया कि वह अलीगढ़ से 3 दिन पहले ही समधी के यहां आया था।
प्रथम दृष्टया देखने से ही ऐसा लग रहा था कि वह व्यक्ति काफी बीमार है और कोरोना से पीड़ित है। पुलिस जब तक हाउसिंग कॉलोनी से कोरोना के संदिग्ध पीड़ित व्यक्ति को अस्पताल पहुंची तो सूचना मिली कि 13 लोग जनता चौक स्थित रेलवे ट्रैक पर कई घंटों से बैठी है। ये सभी संक्रमित लग रहे थे। केहाट थाना की पुलिस पहुंची तो सभी 13 व्यक्तियों ने बताया कि वह लोग दो माह से मधेपुरा में काम कर रहे थे। लॉकडाउन होने के बाद गाड़ी नहीं मिली तो वे रेलवे पटरी से पैदल ही कसबा थाना अंतर्गत अपने घर जा रहे थे।
इसी बीच स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया सदर एसडीओ डॉ विनोद कुमार के निर्देश पर सभी को सदर अस्पताल से एंबुलेंस मंगाकर इलाज करने के लिए भर्ती कराया गया है।
इस संदर्भ में केहाट थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि अलीगढ़ के रहने वाले एक व्यक्ति को हाउसिंग कॉलोनी और 13 व्यक्ति जो मधेपुरा से जो पैदल आ रहा था उन्हें जनता चौक पर पकड़ा गया है। सभी को सदर अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले की सूचना सदर एसडीओ और सीएस को भी दे दी गई है और वरीय पदाधिकारी इस मामले की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
No comments:
Post a Comment
आपका तहे दिल से शुक्रिया Comment करने के लिए !