प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि वो इस रविवार को रात नौ बजे घर की बालकनी में दीया जलाएं. पीएम की इस अपील पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने भी इसे लेकर कई सवाल खड़े किए हैं.
असदुद्दीन ओवैसी ने ट्विटर पर लिखा है कि यह देश इवेंट मैनेजमेंट कंपनी नहीं है. भारत के लोग इंसान हैं जिनके सपने और उम्मीदें भी हैं. 9 मिनट की नौटंकी में हमारी जिंदगी को कम मत करो. इसके साथ ही ओवैसी ने पीएमओ को टैग करते हुए लिखा है कि हम जानना चाहते थे कि राज्यों को क्या सहायता मिलेगी और गरीबों को क्या राहत मिलेगी. लेकिन इसके बजाय हमें कुछ नया ड्रामा मिला
No comments:
Post a Comment
आपका तहे दिल से शुक्रिया Comment करने के लिए !