Har Minutes Purnia Walo Ke Liye Hazir

Saturday, April 4, 2020

पूर्णिया में प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत 7 लाख महिला खाताधारियों को पांच-पांच सौ रुपए मिलेंगे

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत प्रधानमंत्री जनधन योजना के महिला खाताधारियों को पांच-पांच सौ रुपए मिलेंगे। यह राशि महिलाओं के खाते में तीन से नौ अप्रैल तक डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी।



पूर्णिया में प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत सात लाख महिला खाताधारियों को पांच-पांच सौ रुपए मिलेंगे। महिलाओं के खाते में तीन माह तक यानि कुल 1500 रुपए लगातार जमा होंगे।

एकाउंट के डिजिट के मुताबिक क्रमवार तरीके से यह राशि उनके खाते में शु्क्रवार से जमा होने लगी है। जिनके अकाउंट के लास्ट डिजिट शून्य और एक हैं, उन्हें तीन अप्रैल को पैसे मिलेंगे।

दो और तीन डिजिट वाले खाताधारियों को चार अप्रैल को, चार और पांच डिजिट वाले खाताधारियों को सात अप्रैल, छह और सात डिजिट वाले खाताधारियों को आठ अप्रैल और आठ व नौ डिजिट जिनके खाते के आखिरी में हैं उन्हें नौ अप्रैल को राशि मिलेगी।

एलडीएम रविशंकर सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत जिले में सात लाख से अधिक महिला खाताधारी हैं, जिन्हें यह राशि तीन से नौ अप्रैल तक उनके खाते में मिलेगी। महिलाएं यह राशि अपने करीबी बैंक, सीएसपी के अलावा एटीएम से निकाल सकती हैं।

महिलाएं बैंक आकर भी पैसे प्राप्त कर सकती हैं। मगर कोरोना महामारी को देखते हुए सामाजिक दूरी के नियम का पालन जरूरी है। इस संबंध में सभी बैंकों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

तीन माह तक हर व्यक्ति को पांच किलो अनाज



पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत पांच किलो अनाज प्रति यूनिट को अगले तीन माह अप्रैल से जून तक मिलेगा। अगर राशन कार्ड में पांच लोग हैं तो उन्हें 25 किलोग्राम राशन मिलेगा।

 रेगुलर तौर पर मिलने वाले अनाज से यह अलग होगा। पारदर्शिता के लिए आधार कार्ड से पहचान के बाद ही अनाज दिया जाएगा। इस दौरान सामाजिक दूरी का भी खयाल रखा जाएगा।

No comments:

Post a Comment

आपका तहे दिल से शुक्रिया Comment करने के लिए !